सत्ता में 30 दिन पूरे करने वाली अपनी सरकार के कामकाज पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को शिकायत है कि पिछली सरकारों की तरह उन्हें ''हनीमून
पीरियड'' नहीं मिला और 100 घंटे में ही आलोचनाएं शुरू हो गईं। क्या दिल्ली
में बीजेपी ने केजरीवाल की आलोचना करने में इतंजार किया था ? और कोई भी
सरकार ये सोच भी कैसे सकती है कि गरीब जनता और बदहाल सेवाओं के बिस्तर पर
वो "हनीमून" मनायेगी..?
